समरकैंप में ढोलक के साथ लोक गीत गाती प्रतिभागी छात्राएं।संवाद
निघासन। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज निघासन में चल रहे समर कैंप के 19वें दिन छात्राओं ने लोकगीत, लोकनृत्य और पारंपरिक गायन के कार्यक्रम प्रस्तुत कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
हारमोनियम, ढोलक आदि वाद्ययंत्रों पर आधारित प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। कैंप में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या मीनाक्षी रानी, सहायक अध्यापिका सरोज कुमारी और रिंकी गुप्ता सहित समस्त स्टाफ व छात्राएं मौजूद रहीं। संवाद