निघासन। द्वारिका प्रसाद गायत्री इंटर कॉलेज में विज्ञान मेला लगा। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में कक्षा 1 से 12 तक के बच्चों ने मॉडल बनाकर सभी का मन मोह लिया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने अनुभव साझा किए और सभी बच्चों की सराहना की। कार्यक्रम में ज्वालामुखी, सौर मंडल, बॉटनिकल गार्डन, चंद्रयान, स्ट्रीट लाइट, न्यूक्लियर पावर, लेसर अलार्म सिस्टम, ट्रैफिक रूल्स, वाटर प्यूरीफायर, लंग्स वर्किंग मॉडल, इलेक्ट्रिक डिटेक्टर, रैन डिटेक्टर, रॉकेट वर्किंग मॉडल, ग्लोबल वार्मिंग आदि के प्रोजेक्ट और मॉडल्स बनाए।
ग्लोबल वार्मिंग और हाई सिक्योरिटी सिटी, कक्षा 11 का स्पेस सेंटर, कक्षा 12 वाइल्ड लाइफ, कंजर्वेशन, कक्षा 12B से वेस्ट मेटेरियल से विद्युत का निर्माण आदि मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे। मॉडल का निर्णय लेने के लिए पांच निर्णायक नियुक्त किए गए। इसमें विद्यालय के प्रबंधक विनोद सिंह, उप प्रधानाचार्य एमयू खान, दिनेश चंद्र, अखिलेश चतुर्वेदी और आलोक रहे। विज्ञान मेले में जिला पंचायत इंटर कॉलेज, रामाधीन इंटर कॉलेज राजकीय खैरीगढ़ सहित कई विद्यालयों के प्रधानाचार्य तथा स्टाफ मौजूद रदा। संचालन मोहसिन शेख ने किया। संवाद