फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: एक ही मंच पर प्रतिभा दिखाएंगे परिषदीय-माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी

Wed, 31 Jul 2024 01:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में संचालित हो रहे परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को एक ही मंच पर प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। छात्र-छात्राओं को संयुक्त रूप से खेलों का अभ्यास कराया जाएगा। इसको लेकर स्पोर्ट्स फॉर स्कूल कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। छात्रों का संपूर्ण ब्योरा भी वेब पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला स्तर पर होने वाले खेलकूद के कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा। अब तक दोनों विभागों में खेलकूद की प्रतियोगिताएं अलग-अलग कराई जाती थीं। हाल ही में महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने एक आदेश जारी किया है।
आदेश के तहत खेलकूद में माहिर प्रत्येक विद्यालय के छात्र-छात्राओं का चयन कर पोर्टल पर इनके नाम अपलोड किए जाएंगे। इस डाटा में विद्यार्थियों की कक्षा, उनके प्रशिक्षक, खेलकूद के उपकरण व खेल सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

डाटा वेबसाइट पर करना होगा अपलोड
जिले के सभी बेसिक व माध्यमिक स्कूलों व उनके विद्यार्थियों के लिए स्पोर्ट्स फार स्कूल कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय व खेलों में शामिल होने वाले विद्यार्थियों का पंजीयन ऑनलाइन कराना अनिवार्य होगा। बताया कि लिंक लक्ष्य पोर्टल एसएसपीयूपी डाट इन पर दिया गया है। खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन तय समय पर होगा। पूर्व में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर चयन पारदर्शिता के साथ करने के निर्देश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें