कीचड़ भरे मार्ग से स्कूल जाते बच्चे। संवाद
बरवर। ग्राम पंचायत ककराही के गांव शाहूपुर से प्राथमिक विद्यालय ककराही मुख्य मार्ग पर कीचड़ होने से यहां से निकलना मुश्किल है। इसी रास्ते से होकर बच्चों को स्कूल जाना पड़ता है। इसमें उन्हें काफी दिक्कतें होती हैं। इस मार्ग से बच्चे गिरते हुए प्राथमिक विद्यालय जाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने मार्ग को शीघ्र सही कराने की मांग की है। संवाद