फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 5,06,878 किसानों को आज मिलेगी सम्मान निधि की 20वीं किस्त

Sat, 02 Aug 2025 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले के 5,06,878 किसानों को शनिवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त मिल जाएगी। प्रत्येक के बैंक खाते में किस्त के रूप में दो-दो हजार रुपये भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से किसानों को ऑनलाइन संबोधित करेंगे। उप कृषि निदेशक गिरीश चंद्र ने बताया कि जिले के सभी खंड विकास अधिकारी, कार्यालय के सभागार, कृषि विज्ञान केंद्र के साथ-साथ ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री का लाइव कार्यक्रम देखा और सुना जाएगा। डीडी कृषि ने बताया कि 19वीं किस्त फरवरी, 2025 में किसानों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से 2141.81 करोड़ की धनराशि भेजी गई थी।
सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को एक वर्ष में छह हजार रुपये दिए जाने की व्यवस्था है। दो-दो हजार रुपये की तीन किस्त भेजी जाती हैं। डीडी कृषि ने किसानों से अपील की है की https://pmindiawebcast.nic.in/ के माध्यम से जुड़कर अधिक से अधिक संख्या में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम देखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें