फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लेवल-टू ओलंपियाड परीक्षा देकर खिले छात्रों के चेहरे

Sun, 15 Feb 2026 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
अमर उजाला की ओर से आयोजित नेशनल ओलंपियाड का लेवल टू अंतिम परीक्षा में हिस्सा लेते छात्र-छात्राए
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नेशनल ओलंपियाड की लेवल टू अंतिम परीक्षा में कई स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया। परीक्षा दो हिस्सों में आयोजित की गई। पहली परीक्षा शाम चार से पांच बजे तक और दूसरी परीक्षा छह से सात बजे तक हुई।
विज्ञापन

परीक्षा देकर निकले छात्र-छात्राओं के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। उनका कहना था कि प्रश्नपत्र में पूछे गए सवालों को सही तरीके से प्रस्तुत किया गया था और उत्तर देने में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हुई।
शनिवार को ब्यूरो कार्यालय पर अमर उजाला की ओर से आयोजित इस परीक्षा में 25 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें कक्षा तीन से 10वीं तक के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ओलंपियाड को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

कार्यालय में शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभागी भी पहुंचे। पेपर देने आए बच्चों ने बताया कि इस परीक्षा से उन्हें अच्छा अनुभव मिला। उन्होंने कहा कि इस तरह की परीक्षाओं का अनुभव पहले भी रहा है, लेकिन अमर उजाला की ओलंपियाड परीक्षा में पहली बार बैठने का अवसर मिला। विद्यार्थियों का कहना था कि वे कई तरह के कंपटीशन में हिस्सा ले चुके हैं और इस तरह के आयोजन बच्चों के चहुंमुखी विकास के लिए उपयोगी साबित होते हैं। ऐसे आयोजनों से उन्हें बेहतरीन मंच मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें