फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र का शव मिलने का मामला: परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
मृतक अनुज शुक्ला का फाइल फोटो
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। दो दिन पहले मोहल्ला पश्चिमी दीक्षिताना निवासी किशोर अनुज शुक्ला का शव मितौली में मिलने के मामले में परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी वेद प्रकाश शुक्ला की पत्नी माधुरी शुक्ला ने बताया कि 14 वर्षीय अनुज उनके चार पुत्रों और एक बेटी में सबसे छोटा था। वह कृषक समाज इंटर कॉलेज में हाई स्कूल का छात्र था। अनुज तीन सितंबर की दोपहर बाद अपना मोबाइल पड़ोसी के यहां चार्जिंग पर लगाकर निकाला था। बहन आरती का कहना है कि उसने अनुज को उसके दोस्तों के साथ जाते हुए देखा था।
उसका शव मितौली थाना क्षेत्र में छेदीपुर के पास बड़ी नहर में मिला। परिजनों ने घटना को संदिग्ध मानते हुए हत्या का संदेह व्यक्त किया। पोस्टमार्टम के बाद शव को गमगीन माहौल में मुक्तिधाम में दफन कर दिया गया है। पुलिस ने परिजनों के बताए जाने के अनुसार, मृतक के कुछ नाबालिग दोस्तों से पूछताछ, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें