फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मदनापुर में गुड्डी देवी और अकठी में विशेश्वर बने प्रधान

विज्ञापन
अकठी ग्राम के प्रधान बने विशेश्वर
विज्ञापन
निघासन/धौरहरा। निघासन ब्लॉक की ग्राम पंचायत मदनापुर में गुड्डी देवी और रमियाबेहड़ ब्लॉक के अकठी में विशेश्वर प्रधान चुने गए हैं।
विज्ञापन

मदनापुर और अकठी में प्रधान पद के लिए हुए उपचुनावों की मतगणना का काम शुक्रवार दोपहर पूरा हो गया। निघासन में प्रधान पद की उम्मीदवार गुड्डी देवी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गुड़िया देवी को 50 वोटों से हरा कर विजयी रहीं। गुड्डी देवी दिवंगत प्रधान रामबेटी की बहू हैं। उनका मुकाबला अपनी ही ननद गुड़िया देवी से था।
एआरओ ओमवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई थी। दो घंटे में मतगणना का काम पूरा कर लिया गया। गुड्डी को 718 और उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी गुड़िया को 668 मत प्राप्त हुए। विजेता को प्रमाणपत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमियाबेहड़ के अकठी के विशेश्वर प्रसाद ने छोटेलाल को 56 मतों से हराया। विशेश्वर को 744 वोट मिले जबकि छोटेलाल को 688 वोट मिले। 133 वोट अवैध निकले। अकठी में छोटेलाल के पिता की मौत हो जाने से यह सीट रिक्त हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें