फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सम्मेलन में विद्यार्थी और शिक्षक सम्मानित किए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। श्रीराम वाटिका धाम में शिक्षा संघर्ष मोर्चा फाउंडेशन की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह एवं विद्यार्थी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें तहसील क्षेत्र के स्कूलों से आए विद्यार्थियों ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सम्मेलन में धौरहरा के संविलियन स्कूल, सहित क्षेत्र के प्राइवेट स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें कक्षा 10 और 12 में सर्वाधिक अंक लाने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रधानाचार्य शैलेंद्र श्रीवास्तव, शिक्षक श्रीराम वर्मा, संगीता निगम, राजकुमार श्रीवास्तव, महेश मिश्र, विवेक शुक्ला सहित 40 शिक्षक सम्मानित किए गए। शिक्षा संघर्ष मोर्चा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश गंभीर, कौशल तिवारी, राकेश मिश्रा, कन्हैया वाजपेयी, रामप्रसाद शर्मा, आशीष मिश्र, योगेंद्र मिश्र, पियूष श्रीवास्तव, विवेक सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें