फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: फरधान ओवरब्रिज पर लगाईं स्ट्रीट लाइटें

Mon, 05 Jan 2026 10:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
फरधान में ओवरब्रिज पर लगे बिजली के पोल। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
फरधान। पांच वर्षों से रेलवे क्राॅसिंग पर बन रहे ओवरब्रिज पर सोमवार को स्ट्रीट लाइटें लगा दी गईं। पुल पर आवागमन के लिए लोगों को अभी इंतजार करना होगा। लोकार्पण के लिए दो बार 15 और 31 दिसंबर की तिथि घोषित की गईं लेकिन दोनों तिथियों में शुभारंभ नहीं हो सका। इसका कारण अब भी ओवरब्रिज के छोटे-छोटे काम पूरा न होना है।
विज्ञापन

ओवरब्रिज पर चारों ओर कर्व लाइन बन रही है। इसके बाद ओवर ब्रिज के ऊपर फुटपाथ बनाया जाएगा, जिसका कार्य सोमवार से शुरू हो गया है। ओवरब्रिज के दोनों तरफ खंभे खड़े कर लाइट लगा दी गई हैं। अभी इनमें बिजली कनेक्शन करना बाकी है। धीमी गति से हो रहे कार्य के चलते अभी लोगों को ओवरब्रिज की शुरुआत के लिए इंतजार करना होगा।
कस्बे के व्यापारी अमित मिश्र, अनिल श्रीवास्तव, पुनीत तिवारी, अंकित तिवारी आदि लोगों कहना है कि ओवरब्रिज शुरू न होने से लोगो काे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे क्राॅसिंग पर प्रतिदिन जाम लगता है। हरगांव और कुंभी चीनी मिल के गन्ना सेंटर के निकलने वाले ट्रक रेलवे क्राॅसिंग पर आए दिन जाम की वजह बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें