फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सरायन को प्रदूषण से राहत दिलाएगा एसटीपी

Mon, 01 Jun 2026 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गोला में एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) का भूमि पूजन करते विधायक एवं जिलाध्यक्ष। संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर पालिका परिषद क्षेत्र में भारत सरकार की स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत आई एंड डी एवं यूज्ड वाटर मैनेजमेंट सिस्टम योजना के अंतर्गत सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) परियोजना का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को सिकंदराबाद मार्ग और बाइपास मार्ग के मध्य सरायन नदी किनारे बनने वाले प्लांट का भूमि पूजन विधायक अमन गिरि और भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने किया।
उत्तर प्रदेश जल निगम के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार ने योजना की जानकारी दी। विधायक अमन गिरि ने कहा कि नगर क्षेत्र से निकलने वाला सीवरेज वर्तमान में नालों के माध्यम से नहर, नदी और अन्य जलस्रोतों को प्रदूषित करता है। योजना के तहत प्रदूषित पानी को नालों से टैप कर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में शोधित किया जाएगा। एनजीटी के मानकों के अनुरूप शुद्धिकरण के बाद ही पानी को सरायन नदी में छोड़ा जाएगा। इससे प्रदूषण कम होगा और लोगों को बेहतर वातावरण मिल सकेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परियोजना से सरायन नदी को नया जीवन मिलेगा तथा जलजनित बीमारियों पर भी अंकुश लगेगा। इस मौके पर नगर अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार, विनोद वर्मा, आशीष सिंह, ब्लॉक प्रमुख विमल वर्मा, रामावतार विश्वकर्मा, सुरजन लाल वर्मा, एई शिवकुमार, जेई निशांत कनौजिया, धर्मेंद्र गिरि मोंटी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू और कई पालिका सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित नहीं रहे, जिसकी चर्चा होती रही।
विज्ञापन

-
योजना की प्रमुख बातें
स्वीकृत लागत : 2717.89 लाख रुपये
अनुबंधित लागत : 1847.96 लाख रुपये
एसटीपी क्षमता : 6.15 एमएलडी
मुख्य पंपिंग स्टेशन : 1
नाला टैपिंग : 4 (सतौती नाला, सरायन ड्रेन, मोहम्मदी नाला एवं बांकेगंज नाला)
कार्य पूर्ण करने की तिथि : 20 फरवरी 2027
लाभान्वित परिवार : 19,561
लाभान्वित जनसंख्या : 78,683
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें