पलिया-भीरा रेललाइन में बोझवा के पास कार्य करते रेलकर्मी। संवाद
पलियाकलां। पलिया-भीरा के बोझवा रेललाइन के पास होने वाले रिसाव को अब रेलवे द्वारा रोक दिया गया है। शनिवार को भी ट्रेन के डिब्बों में बोरियां भरकर मैलानी की तरफ से रेललाइन के पास लाईं गईं। जिनको दोनों तरफ बराबर कर रेलवे कर्मचारियों लगाने का कार्य करते रहे। मैलानी के सीनियर सेक्शन इंजीनियर अमित यादव व रामदेव यादव की देखरेख में रेलकर्मी लगातार कार्य करते रहे और लाइन को मजबूती से बचाने के लिए दिशा-निर्देश भी देते रहे। इंजीनियर अमित यादव ने बताया कि रेललाइन को अब पूरी तरह से मजबूत कर दिया गया है और लगातार इसकी निगरानी की जा रही है। इसके अलावा आगे भी लाइन को चेक किया गया है ताकि किनारे अगर कमजोर हुए हैं तो उनकी भी मरम्मत की जा सके। संवाद