फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: राष्ट्रीयकृत मार्गों पर डग्गामार वाहनों का संचालन रोकें

Thu, 29 May 2025 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गोला रोडवेज डिपो के एआरएम  महेश चंद्र कमल को ज्ञापन देते पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारी ने राष्ट्रीयकृत मार्गों पर डग्गामार वाहनों के संचालन को रोकने की मांग की।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा और आलोक अवस्थी ने रोडवेज डिपो एआरएम महेशचंद कमल को ज्ञापन देकर कहा कि राष्ट्रीकृत मार्गों से डग्गामार वाहनों की आवाजाही के कारण एक तरफ परिवहन निगम को तीन से चार करोड़ रुपये प्रतिदिन की आमदनी से वंचित होना पड़ रहा है। दूसरी ओर, राज्य सरकार के लाखों रुपये प्रतिदिन की टैक्स चोरी भी हो रही है। इस अनधिकृत संचालन से यात्री व राहगीरों की जान जोखिम में रहती है। साथ ही आए दिन यह अवैध वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते हैं। राष्ट्रीयकृत मार्गो पर इनका संचालन बंद कराया जाए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें