फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ‘छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो’

Sat, 16 May 2026 01:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
नीट परीक्षा मामले में डीएम कार्यालय ज्ञापन देते सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नीट यूजी निरस्त होने और छात्र रितिक मिश्रा की आत्महत्या के मामले को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। लोहिया भवन से कलक्ट्रेट तक मार्च निकालकर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया और सरकार विरोधी नारे लगाए।
विज्ञापन

ज्ञापन में कटौली बाजार निवासी छात्र रितिक मिश्रा की आत्महत्या को दुखद बताते हुए केंद्र सरकार पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया गया। सपा जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह ने कहा कि रितिक मिश्रा पिछले तीन वर्षों से नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था और चयन को लेकर आशान्वित था, लेकिन परीक्षा निरस्त होने से वह गहरे तनाव में आ गया।
ज्ञापन में मृतक छात्र के परिवार को दो करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की गई। साथ ही नीट अभ्यर्थियों को दोबारा परीक्षा के लिए आने-जाने का किराया और 50 हजार रुपये क्षतिपूर्ति देने की मांग भी उठाई गई। प्रदर्शन में अनुराग पटेल, कय्यूम खान, शशांक यादव, तृप्ति अवस्थी, शमशेर बहादुर सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और छात्र सभा के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें