फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रास्ते के विवाद में दो पक्षों में पथराव, फायरिंग

विज्ञापन
अवैध तमंचे से फायर करता आरोपी। वायरल वीडियो
विज्ञापन
सिकंदराबाद। नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव बाछेपारा में रविवार दोपहर रास्ते को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। ईंट-पत्थर भी चले। एक युवक ने तमंचे से गोली भी चलाई। पथराव में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर तमंचा बरामद कर लिया है। तमंचे से गोली चलाने का वीडियो सोमवार को वायरल हुआ।
विज्ञापन

गांव बाछेपारा में रविवार को शत्रोहन और शोभित के पक्ष में रास्ते को लेकर विवाद हो गया। टकराव बढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची और तमंचा से गोली चलाने वाले आरोपी को हिरासत में ले लिया। सीओ मितौली शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई है तमंचा लहराने का वीडियो वायरल होने की बात संज्ञान में आई है। फायरिंग का आरोप गलत है। अभी तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें