चौकी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान इंद्रानगर मोड़ के पास बिना नंबर की एक स्वीफ्ट कार बरामद की है। यह चोरी की बताई जा रही है और इसके संग दो लोगों को भी पकड़ा गया है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। कार के पंजाब प्रांत के होने की संभावना जताई गई हैं।
खजुरिया चौकी प्रभारी ओमप्रकाश मय हमराहियों के साथ इंद्रानगर मोड़ के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे कि इसी दौरान उन्हें एक बिना नंबर की स्वीफ्ट कार नेपाल की ओर जाती दिखाई दी। उन्होंने उसे रोक लिया और उसमें बैठे दो लोगों से उसके कागजात तलब किए। पुलिस के मुताबिक वह कागजात नहीं दिखा पाए। इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि वह कार के कागजात नहीं दिखा सके। उनके मुताबिक कार चोरी की है और इसमें इसे ले जाने वाले जनपद पीलीभीत के थाना हजारा टाटरगंज निवासी रक्षपाल सिंह उर्फ पालू तथा तिकुनियां के रननगर के तेजा सिंह उर्फ तेजवीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।