फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मदी में दो और कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप

विज्ञापन
मोहम्मदी के कंटेन्मेंट जोन में लगी बैरिकेडिंग की बल्लियां हटाकर निकलते लोग। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
मोहम्मदी। कस्बे में कोरोना पॉजिटिव की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। लेकिन शहर के लोग शासन की गाइड लाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। जिससे 16 जून से 15 जुलाई तक कुल 19 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिसमें 16 लोग मोहम्मदी कस्बे जबकि 3 ग्रामीण अंचलों के हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को कस्बे के मोहम्मदी पूर्वी लखपेड़ा में एक युवक कोरोना पॉजिटिव निकला जबकि एक आंगन बाड़ी वर्कर जो कोरोना पॉजिटिव हेल्थ वर्कर के साथ काम करती थी, वह भी पॉजिटिव आई। यह मोहल्ला भीतर में रहती है। सीएचसी अधीक्षक डॉ सुरेंद्र सिंह के अनुसार दोनों कोरोना पॉजिटिव को कोविड-19 अस्पताल नकहा भेजा गया है। दोनों मोहल्लों को सैनिटाइज किया गया और बैरिकेडिंग कराई गई है।
उन्होंने बुधवार को 70 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।
संक्रमित कोरोना पॉजिटिव पर एक नजर-
मोहल्ला सरैयां-11 केस, बाजार खुर्द-1, बाजारगंज-1, शुक्लापुर- 1, भीतरमोहम्मदी-1, पूर्वी लखपेड़ा-1, इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में सदियांपुर, मगरेना और दिलावरपुर में एक -एक कोरोना पॉजिटिव केस मिल चुका है। लगभग आधे से ज्यादा मोहम्मदी को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर बैरिकेडिंग की गई है। जिससे तमाम नागरिकों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ मोहल्लों में आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई भी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें