फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेनो निलंबित, बीईओ पर सस्पेंस

Thu, 21 May 2015 07:23 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग में बीएसए के स्टेनो विजय प्रकाश को संयुक्त निदेशक बेसिक शिक्षा ने सस्पेंड कर दिया है। जबकि बीईओ संजय गुप्ता को लेकर सस्पेंस बरकरार है, क्योंकि इसकी जांच निदेशक (बेसिक शिक्षा) कर रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि बेहजम ब्लाक क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिसावां कलां में 13 मई को खंड शिक्षा अधिकारी संजय गुप्ता, बीएसए के स्टेनो विजय प्रकाश, विभाग के एक अन्य अधिकारी और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एक बैठक में हिस्सा लेने बांकेगंज ब्लाक के पुनर्भूग्रंट स्थित स्कूल गए थे। वहां से लौटने के बाद बीईओ और उनके साथी पूर्व माध्यमिक स्कूल सिसावां कलां पहुंचे थे और मांस की दावत उड़ाई थी। स्कूल में मांस की दावत की सूचना पर डीएम ने एसडीएम से जांच कराई थी, जिसमें आरोपों की पुष्टि हुई थी। इसके बाद बीएसए ओपी राय ने हेडमास्टर हरद्वारी लाल वर्मा, सहायक अध्यापक गेंदनलाल वर्मा और शिक्षामित्र को सस्पेंड कर दिया था। जबकि बीईओ संजय गुप्ता और स्टेनो विजय प्रकाश के खिलाफ विभागीय कार्रवाई और निलंबन की संस्तुति कर रिपोर्ट अपर निदेशक बेसिक शिक्षा को भेजी थी। एडी बेसिक महेंद्र सिंह राणा ने बताया कि स्टेनो की जांच संयुक्त निदेशक सुत्ता सिंह और बीईओ की जांच निदेशक कर रहे हैं। विभाग के एक कर्मचारी ने बृहस्पतिवार को स्टेनो के निलंबन की पुष्टि कर आदेश प्राप्त होने की बात कही है।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. ओपी राय ने बताया कि कोर्ट के सिलसिले में जिले से बाहर हूं। अगर कोई आदेश आया होगा, तो इसकी जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें