फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर मार्ग की रेलवे क्रॉसिंग पर स्टील फेब्रिकेशन का काम शुरू

विज्ञापन
गोला में लखीमपुर मार्ग हाईवे की रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन फ्लाई ओवर। संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। लखीमपुर मार्ग की रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज के निर्माण कार्य में तेजी दिख रही है। इन दिनों स्टील फेब्रिकेशन का कार्य कराया जा रहा है। जल्द ही क्रॉसिंग पर गर्डर डालने का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

बता दें कि नेशनल हाईवे 730 पर करीब दो किलोमीटर में 155 नंबर रेलवे क्रॉसिंग पर वर्ष 2021 में ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। इस निर्माण को करीब चार वर्ष पूर्ण हो गए हैं। अभी करीब एक वर्ष का समय और लग सकता है। इन दिनों ओवरब्रिज के निर्माण कार्य में तेजी दिख रही है। कार्य प्रभावित न हो इसलिए कार्यवाही संस्था विजय कंस्ट्रक्शन ने रेलवे क्रॉसिंग पर सर्विस मार्ग वनवे कर दिया है। यहां जाम भी लग रहा है।
रेलवे क्रॉसिंग पर गर्डर डालने का कार्य शीघ्र शुरू होने की उम्मीद है। कार्यदायी संस्था के साइड इंचार्ज दिलीप कुमार ने बताया कि अभी स्टील फेब्रिकेशन का कार्य हो रहा है। रेलवे क्रॉसिंग बंद करने की अनुमति के लिए विभाग को पत्र भेजा गया है। अनुमति मिलने के बाद रेलवे क्रॉसिंग बंद कराकर ओवरब्रिज का अगला कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें