फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी करते हत्थे चढ़ीं तीन महिलाएं

Sat, 20 Feb 2016 07:31 PM IST
पलियाकलां।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मेला सिंह चौराहे के पास स्थित एक रेडीमड गारमेंट्स की दुकान पर खरीदारी करने आई पांच औरतों ने कपड़े चोरी कर लिए। सीसीटीवी कैमरे व दुकानदार की चालाकी से तीन औरतों को पकड़ लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें डांट-डपट और महिला होने के कारण चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

मेला सिंह चौराहे पर राकेश गुप्ता की दिल्ली इंपोरियम नाम से रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। सुबह दुकान खुलने के बाद यहां पांच महिलाएं आईं और कपड़े देखने लगीं। इस दौरान उन्होंने कार्डिगन, स्वेटर आदि पार कर दिए। दुकानदार को शक हुआ तो उसने सीसीटीवी कैमरों में चेक किया। जिसके बाद आस पड़ोस के दुकानदारों की मदद से तीन महिलाओं को पकड़ लिया। जिसमें दो महिलाओं ग्राम छोटी पलिया तथा एक ग्राम लालपुर ढाका की बताई जा रहीं हैं। काफी भीड़भाड़ होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने उन्हें डांट-डपट कर महिला होने के कारण चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें