फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तिकुनिया हिंसा क्रॉस केस में विधि विज्ञानी के बयान दर्ज

Mon, 20 Jul 2026 11:05 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा कांड के क्रॉस केस में सोमवार को जिला जज शिव कुमार सिंह की अदालत में सुनवाई हुई। अभियोजन पक्ष ने विधि विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट साबित करने के लिए 30वें गवाह विधि विज्ञानी नरेंद्र कुमार के बयान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दर्ज कराए।
विज्ञापन

मुख्य परीक्षा पूरी होने के बाद बचाव पक्ष ने गवाह से जिरह की, लेकिन अदालत का समय पूरा होने तक जिरह पूरी नहीं हो सकी। जिला जज शिव कुमार सिंह ने जिरह पूरी करने के लिए 21 जुलाई को भी सुनवाई जारी रखने के आदेश दिए।
तीन अक्तूबर, 2021 को तिकुनिया में हुई हिंसा में चार किसानों, दो भाजपा कार्यकर्ताओं, एक पत्रकार और एक ड्राइवर की मौत हुई थी। मामले में दो मुकदमे दर्ज हुए थे। पहले केस में पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के पुत्र आशीष मिश्रा समेत 14 आरोपी हैं, जबकि क्रॉस केस में चार आरोपी हैं। अभियोजन पक्ष क्रॉस केस में अब तक 29 गवाह पेश कर चुका था। सोमवार को 30वें गवाह के रूप में विधि विज्ञान प्रयोगशाला के वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार के बयान दर्ज कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें