किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजपा की किसान पंचायत 29 अप्रैल को 12.00 बजे कस्ता में आयोजित की जाएगी। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी उपस्थित रहेंगे। भाजपा के मीडिया प्रभारी रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि पंचायत में प्रदेश अध्यक्ष के अलावा भाजपा के प्रदेशमंत्री अनूप गुप्ता, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विजयपाल तोमर सहित तमाम वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया इन नेताओं का भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता बीरबाबा मंदिर के पास स्वागत करेंगे। वे दोपहर 11.00 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष के शोरूम पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।