फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जिले में आज आएंगे समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण

Mon, 15 Sep 2025 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण पहुंचेंगे। इस दौरान वे जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा चलाए जा रहे स्कूलों व विभागीय योजनाओं की समीक्षा करेंगे। साथ ही वे कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। मंत्री के आगमन पर विभागीय अफसरों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण सोमवार को दोपहर एक बजे मोहम्मदी के कोटनाथ गांव बारा समाज के सम्मेलन अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इसके बाद करीब साढ़े तीन बजे रेहरिया साहबगंज में स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निरीक्षण करेंगे। शाम करीब पांच बजे राजकीय विद्यालय गोला का निरीक्षण करने के बाद दुधवा नेशनल पार्क में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन 16 सितंबर को चंदन चौकी में स्थित बालिका छात्रावास व विद्यालय का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को वे साइकिल वितरण करेंगे। इसके बाद वे शिल्प उत्पादन एवं विक्रय केंद्र का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें