फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लखनऊ में होगा स्टेट मिनी ओलंपिक गेम्स का ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से अंडर-19 बालिका यूथ राज्य मिनी ओलंपिक गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रदेश के सभी मंडल की टीमें हिस्सा लेगीं। चयन ट्रायल लखनऊ में होगा।
विज्ञापन

जिला ओलंपिक एसोसिएशन शाखा लखीमपुर के महासचिव शारिफ तारा ने बताया कि इस बार राज्य ओलंपिक गेम्स में वॉलीबॉल, नेटबॉल, थ्रो बाल, ताइक्वांडो, योग, खो-खो व कबड्डी खेलों को भी शामिल किया गया है। इनके खिलाड़ियों की सूची तैयार कराई जा रही है। इसमें शामिल खिलाड़ियों के नाम पांच अक्तूबर को प्रदेश मुख्यालय पर भेजे जाएंगे। इसके बाद लखनऊ में होने वाले चयन ट्रायल में चयनित खिलाड़ी राज्य मिनी ओलंपिक गेम्स मे प्रतिभाग करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें