फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रिश्ते का भरोसा पड़ा भारी, साइबर ठग ने उड़ाए रुपये

Mon, 13 Apr 2026 11:03 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
रोडवेज परिचालक महावीर सोनकर
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। रिश्ते का भरोसा कर लखीमपुर डिपो में तैनात संविदा परिचालक महावीर सोनकर साइबर ठगी का शिकार हो गए। ठग ने उनके मामा बनकर इंस्टाग्राम पर संपर्क किया और झांसे में लेकर 70 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन

गोंडा निवासी महावीर सोनकर पुत्र रामकरन सोनकर ने बताया कि उनके मामा प्रदीप दुबई में रहते हैं और उनसे इंस्टाग्राम पर बातचीत होती रहती है। सोमवार सुबह करीब नौ बजे एक आईडी से मेसेज आया कि वह घर लौट रहे हैं और साढ़े छह लाख रुपये खाते में भेज रहे हैं, जो 24 घंटे में पहुंच जाएंगे। इसके साथ एक पर्ची भी भेजी गई।
कुछ देर बाद ठग ने दोबारा संपर्क कर बताया कि दुबई एंबेसी ने उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया है और 70 हजार रुपये जुर्माना देना होगा। मामा की बात मानकर महावीर ने चार-पांच लोगों से उधार लेकर अलग-अलग किस्तों में रकम भेज दी। इसमें तीन बार में 15-15 हजार, दो बार में 10-10 हजार और एक बार में पांच हजार रुपये ट्रांसफर किए गए।
विज्ञापन

इसके बाद ठग ने फिर फोन कर कहा कि सुरक्षा कर्मियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और डेढ़ लाख रुपये की जरूरत है। मामा को मुसीबत में समझकर वह और रुपये जुटाने लगे। इसी दौरान बस संचालन के समय एक परिचित शिक्षक ने उन्हें परेशान देखा और पूरी बात जानकर ठगी का शक जताया, तब मामला सामने आया।
मोटर मालिक सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि ठगी की जानकारी मिलते ही परिचालक की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें तुरंत डॉक्टर के पास ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया गया। पीड़ित ने सीतापुर और लखीमपुर के साइबर थानों में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रोडवेज परिचालक महावीर सोनकर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें