फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नदारद रहा स्टाफ, सीएचसी परिसर में हुआ बच्चे का जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
खमरिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मनमानी का एक और मामला सामने आया है। डॉक्टर और स्टाफ नर्स के न मिलने पर गर्भवती महिला कराहती रही। कुछ देर बाद परिसर में ही प्रसव हो गया। दो स्टाफ नर्स से जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

जनपद सीतापुर के गांव गुरैला निवासी सुनील कुमार अपनी पत्नी शशि देवी को सोमवार शाम करीब छह बजे प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया लेकर पहुंचे थे। वहां पर न तो कोई डॉक्टर मिला न ही स्टाफ नर्स। पत्नी प्रसव पीड़ा से कराहती रही। पति सुनील ने बताया कि पत्नी व होने वाले बच्चे को बचाने की गुहार लगाता रहा, लेकिन वहां कोई नहीं था।
वहां तैनात स्टॉफ नर्स रजनी देवी व रेखा चौधरी अपनी ड्यूटी पूरी होने के कई घंटे पहले ही चली गई थीं। ऐसे में वहां कोई भी कुछ सुनने वाला नहीं था। पत्नी का प्रसव अस्पताल परिसर में गेट के पास हो गया। एक अन्य मरीज के साथ आई बुजुर्ग महिला ने मदद की।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित कुमार सिंह ने बताया कि मामले में लापरवाही सामने आने के बाद स्टाफ नर्स रेखा चौधरी और रजनी वर्मा को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया। साथ ही पूरे मामले की रिपोर्ट जिला मुख्यालय भेजी है। अधीक्षक ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों ठीक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें