फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी सेक्टर मुख्यालय पर योग शिविर शुरू

Mon, 15 Jun 2015 10:39 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सशस्त्र सीमा बल के सेक्टर मुख्यालय में भारतीय योग संस्थान के सहयोग से योग शिविर की आयोजन किया गया। यह शिविर 19 जून तक चलेगा। योग शिविर में अधिकारियों और जवानों को ध्यान, प्राणायाम, ताड़ासन, त्रिकोणासन, बज्रासन, भुजंगासन, मकरासन, श्वासन और अन्य मुद्राओं से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

भारतीय योग संस्थान के प्रशिक्षक केपी त्रिपाठी, नरेश चंद्र वर्मा, विनोद चोपड़ा, राजेश वर्मा ने एसएसबी प्रांगण में बल के अधिकारियों और जवानों को बताया कि प्राणायाम से आंतरिक ऊर्जा, एकाग्रता और मानसिक शांति मिलती है। कपालभाति, प्राणायाम, मानसिक कार्यों के लिए शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। नाड़ी शोधन प्राणायाम नाड़ियों को शुद्ध कर शरीर को हल्का करता है और मन पर पूर्ण नियंत्रण करता है।
योग प्रशिक्षक केपी त्रिपाठी ने बताया कि योग का आशय मस्तिष्क और शरीर के एकीकरण से है। उन्होंने बताया योग करने से एक नई स्फूर्ति की अनुभूति होती है और शरीर स्वस्थ रहता है। इससे जवानों को अपने कर्तव्यों को पूरा करने में नई ऊर्जा मिलेगी। वे स्वस्थ रहते हुए देश सेवा के कार्य करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें