फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: एसएसबी जवानों को वाई-ब्रेक योग प्रोटोकॉल का दिया प्रशिक्षण

Thu, 30 Apr 2026 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
एसएसबी जवानों को योग कराते हुए। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग रंजन फाउंडेशन की तरफ से संचालित “75 दिवसीय योग जागरूकता अभियान के तहत 52-दिवसीय काउंटडाउन पर तृतीय वाहिनी एसएसबी में योग (वाई-ब्रेक योग प्रोटोकॉल) का विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम आयुष विभाग के सहयोग से संपन्न हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य डेस्क जॉब कर रहे सुरक्षा बल के जवानों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना तथा कार्यस्थल पर योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
योगाचार्य प्रिंस रंजन बरनवाल ने बताया कि नियमित अभ्यास से बैक पेन, सर्वाइकल पेन, शोल्डर पेन, कब्ज एवं सियाटिका जैसी सामान्य समस्याओं से बचाव संभव है। योग के माध्यम से डिप्रेशन, एंजायटी एवं एंगर इश्यू का प्रभावी प्रबंधन किया जा सकता है।
विज्ञापन

व्यावहारिक अभ्यास राजदीपिका तिवारी ने कराया। संचालन आकांक्षा वर्मा एवं अमूलदीप तिवारी ने किया। इस मौके पर डिप्टी कमांडेंट वीरेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर डी. प्रसन्ना, प्रवीण भुजबल आदि मौजूद रहे। जीजीआईसी में भी छात्राओं को योगाभ्यास कराया गया। राजापुर अमृत सरोवर परिसर में भी बृहस्पतिवार को साधकों ने योग और प्रणायाम की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें