फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: एसएसबी के डीआईजी ने 70 प्रतिभागियों को दिए प्रमाणपत्र

विज्ञापन
एसएसबी चौकी डांगा के ग्राम बदालपुरवा में प्रमाण-पत्र के साथ युवक-युवतियां। संवाद
विज्ञापन
बेलरायां। बॉर्डर की एसएसबी चौकी डांगा के ग्राम बदालपुरवा में हरिशंकर शिक्षण सेवा संस्थान की ओर से 15 दिवसीय प्रशिक्षण का समापन किया गया है। कलाकारों ने स्वागत गीत, देशगीत, होली गीत पेशकर दर्शकों से तालियां बटोरीं। एसएसबी के डीआईजी युवक-युवतियों को प्रमाण पत्र देकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ बॉर्डर के ग्राम बेलापरसुआ की युवतियों ने स्वागत गीत, देशगीत, होली गीत प्रस्तुत कर किया है। इसके बाद हरिशंकर सेवा शिक्षन संस्थान की अध्यक्ष लक्ष्मी ने कहा कि गांवों के बेरोजगार युवक युवतियों को स्वालंबी बनाने के लिए भरसक प्रयास कर रहा है। ट्रेनिंग लेकर गांवों में दुकानें खोलकर परिवार का भरणपोषण करना शुरू कर दिया है।
मुख्य अतिथि एसएसबी के उप महानिरीक्षक विक्रमण ने बेलापरसुआ, गुलहरिया पत्थरशाह में 15 दिवसीय मधुमक्खी, जनरेटर, मेंस सेलून के प्रशिक्षुकों को प्रमाण-पत्र देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके बाद ग्रामीणों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्ति भारत, साइबर क्राइम, स्वच्छ भारत अभियान के संबंध में जागरूक किया है।
विज्ञापन

इस मौके पर एसएसबी के कार्यवाहक कमांडेंट प्रशांत गौतम, सहायक कमांडेंट रिंगजिन, सहायक कमाडेंट, चेतराम नेगी, तिकुनियां कोतवाल अमित सिंह भदौरिया, एसआई अभिषेक यादव, प्रधान आशिक अली आदि मौजूद रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें