फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए पैदल मार्च

विज्ञापन
महंगापुर के गदनियां से पलिया तक पैदल मार्च करते एसएसबी कमानडेंट व जवान। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
महंगापुर। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए 39वीं वाहिनी एसएसबी गदनियां मुख्यालय से पलिया मोड़ तक 21 किलोमीटर पैदल मार्च का आयोजन एसएसबी कमांडेंट मुन्ना सिंह ने फीता काटकर किया। इसके बाद वह खुद जवानों के साथ पैदल पलिया तक आए और यहां से वापस गए।
विज्ञापन

एसएसबी द्वारा स्थानीय नागरिकों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग व सचेत करने के उद्देश्य से पैदल मार्च का आयोजन किया गया था, जिसमें 39वीं वाहिनी के अधिकारियों के साथ ही 128 जवानों ने भाग लिया। पैदल मार्च के दल का दुधवा मोड़ पलिया पहुंचने पर व्यापारी नेता रवि गुप्ता, गोल्डन फ्लॉवर स्कूल के प्रधानाचार्य लोकनाथ तिवारी समेत एसएसबी के अमित कुमार सिंह आदि ने स्वागत किया। इससे पहले मार्च की शुरुआत एसएसबी कमांडेंट मुन्ना सिंह ने फीता काटकर की। संदीक्षा अध्यक्ष किरण सिंह के निर्देश पर वाहिनी की लगभग 35 संदीक्षा सदस्यों एवं छोटे बच्चों ने भी इसमें भाग लिया। कमांडेंट मुन्ना सिंह ने बताया कि दो अक्तूबर को वाहिनी कैंप में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, जिसमें जवानों ने भाग लिया। इसके अलावा आगे भी स्वच्छता अभियान में भाग लेने के निर्देश सभी को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें