फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: देहरादून से चोरी कर भागे दो नेपालियों को एसएसबी ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीफंटा। देहरादून के एक घर से जेवरात और लाखों रुपये की नगदी चोरी कर भागे एसएसबी ने दो नेपालियों को पकड़ा है। उनके पास से नगदी और चांदी के जेवर भी बरामद किए हैं। चोरी की घटना में पांच नेपाली शामिल बताए जा रहे हैं। बरामद माल और युवकों को गौरीफंटा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


गौरीफंटा एसएसबी के एसआई राजवीर सिंह नेगी ने बताया कि बॉर्डर पर उनके साथ चेकिंग कर रहे जवानों ने संदिग्ध लगने पर दो नेपाली युवकों की तलाशी ली तो उनके पास से 71 हजार रुपये की नगदी व कुछ चांदी के जेवरात मिले। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम प्रताप व रोहित निवासी नेपाल बताया।
साथ ही बताया कि देहरादून में एक घर में काम करते थे। वहीं से उन्होंने नकदी और जेवरात चोरी किए हैं। उनके तीन अन्य साथी भी हैं, उनके पास भी चोरी का माल है। फिलहाल एसएसबी ने दोनों युवकों को गौरीफंटा पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें