मझगईं। इलाके के कोठिया और चौखड़ा फार्म में तीन अलग-अलग जगहों पर ग्रामीणों को बाघ दिखाई दिया। इससे उनमें दहशत है।
शनिवार देर शाम कोठिया गांव निवासी रामसरन गांव के बाहर कब्रिस्तान के पास स्थित गन्ने के खेत में गन्ना बांधने गया था। वहां पहले ही खेत में एक बाघ बैठा था, जो रामसरन को देखकर गुर्राने लगा। उसने भागकर अपनी जान बचाई। गांव के ही रामासरे ने बताया कि मंदिर के पास उनको भी बाघ दिखा। ग्रामीण उत्तम कुमार ने बताया कि चौखड़ा फार्म में बरम बाबा स्थान के पास बाघ दिखाई दिया। एक ही दिन में तीन जगहों पर बाघ दिखने से ग्रामीणों व किसानों में दहशत है और वह अपने खेतों पर जाने से कतराने लगे हैं। संवाद
10एलकेएच 24, 24
बाघ ने किया सूअर का किया शिकार
ममरी। शनिवार रात जंगल से करीब चार किलोमीटर दूर हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम भरतपुर, भवानीगंज के बीच बाघ ने गन्ने में विचरण कर रहे जंगली सूअर को हमला करके मार डाला।
रविवार सुबह लोग जब खेतों की ओर गए तो वहां सूअर का अधखाया शव और बाघ के पगचिह्न दिखे। डिप्टी रेंजर रामनरेश वर्मा, फॉरेस्टर रोहित श्रीवास्तव, राजकुमार आदि वनकर्मियों ने हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि बाघ अब तक गन्ने के खेत में मौजूद है। इसी रात दो बाघ पशुशाला में बंधे पशुओं पर हमला करने के इरादे से पुलिस चौकी रहरिया क्षेत्र के मौठी खेड़ा फार्म निवासी कश्मीर सिंह के मकान के आसपास रात भर चक्कर लगाते रहे। जोर-जोर से दहाड़ते रहे। फार्मवासियों के आग जलाने, शोर मचाने पर दोनों बाघ गन्ने के खेत में घुसकर जंगल की ओर चले गए। वनर्कमियों ने फार्महाउस के पास बाघ के पगचिह्न मिलने की पुष्टि की है। संवाद
तेंदुए ने एक गोवंशीय पशु को निवाला बनाया
धौरहरा। धौरहरा से सुजईकुंडा मार्ग पर दाहौरा पुल के पास शनिवार रात तेंदुए ने छुट्टा गोवंशीय पशु का शिकार किया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने लोकेशन ट्रेस कर पिंजरा लगाने की बात कही। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले सप्ताह क्षेत्र के हरसिंगपुर गांव के पास तेंदुए को पिंजरा लगाकर पकड़ा था। संवाद