फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नेपाल पुलिस के साथ एसएसबी ने चलाया सफाई अभियान

Thu, 23 Oct 2025 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गौरीफंटा में सफाई करते एसएसबी जवान। संवाद
विज्ञापन
गौरीफंटा। स्वच्छ भारत अभियान के तहत भाई दूज पर एसएसबी ने सीमा पर त्रिनगर पुलिस के जवानों के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया। 39वीं वाहिनी एसएसबी कमांडेंट रवींद्र कुमार राजेश्वरी के निर्देश पर भैया दूज पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत गौरीफंटा सीमा पर एसएसबी इंस्पेक्टर नरेश कुमार व त्रिनगर धनगढ़ी पोस्ट इंचार्ज एएसआई धर्म सिंह महाता ने जवानों के साथ मिलकर बार्डर पर सफाई अभियान चलाते हुए झाडू लगाई। साथ ही कूड़ा-करकट उठाकर एक स्थान पर एकत्र कर जलाने का काम किया। आने-जाने वाले लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ ही सफाई अभियान के बारे में जानकारियां भी दीं गईं। इस दौरान बड़ी संख्या में एसएसबी व नेपाल पुलिस के जवान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें