पहले गला काटा, फिर फंदे से लटकाया शव
अभियुक्त बंशी (मृतक का बड़ा भाई) कुंठित था और रजिस्ट्री की जमीन में अपना हिस्सा न पाकर परेशान था। उसने अपने दोनों लड़कों विक्रम व रिंकू, पत्नी आरती देवी के साथ मिलकर सोते हुए भाई श्रीप्रकाश को सभी ने मिलकर मुंह दबाकर गला काट दिया। बाद में शव को रस्सी से लटका दिया था। घटना में प्रयुक्त चाकू पुलिस पहले ही बरामद कर चुकी है।
मृतक श्रीप्रकाश के बिस्तर व मच्छरदानी को भी पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया है। जिस पर खून के धब्बे पाये गये हैं। एसपी ने बताया कि पुलिस टीम को 20 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया है।