श्री जगन्नाथ रथयात्रा में नृत्य करती विदेशी श्रद्धालु। संवाद
लखीमपुर खीरी। भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा मंगलवार को भूइफॉरवनाथ मंदिर से श्रद्धा और भक्ति के साथ निकाली गई। रथयात्रा से पहले भोग लगाया गया और प्रसाद वितरण हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे, पुरुष मौजूद रहे। जगह जगह रुककर महिलाओं और पुरुषों ने नृत्य किया।
इस्कॉन मंदिर संचालक सुनील मुकुंद प्रभु ने बताया कि इस वर्ष प्रशासन से पूर्व निर्धारित रूट की अनुमति प्राप्त न होने के कारण रथयात्रा संक्षिप्त मार्ग पर आयोजित की गई। यात्रा भूइफॉरवनाथ मंदिर से चलकर मेला मैदान धर्मकांटा होते हुए मेला मैदान चौराहा से भूइफॉरवनाथ मंदिर पर समाप्त हुई।
इससे पहले भूइफॉरवनाथ मंदिर परिसर में प्रेम हरिनाम प्रभु द्वारा श्री जगन्नाथ जी की कथा व प्रवचन भी हुआ। बाद में श्री जगन्नाथ जी को विधिपूर्वक भोग अर्पित किया गया और फिर रथयात्रा का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर नूतन मिश्रा, स्पर्श सिन्हा, डॉ. डीएन मालपानी, मुन्ना गिरि, युवराज शेखर आदि मौजूद रहे। संवाद
श्री जगन्नाथ रथयात्रा में नृत्य करती विदेशी श्रद्धालु। संवाद