लखीमपुर खीरी। पिछले 48 घंटे में जिले में नौ मलेरिया के रोगी मिल चुके हैं। जिन गांवों में रोगी मिले हैं वहां एंटीलार्वा का छिड़काव होना था, जो मंगलवार को बारिश के चलते नहीं हो सका।
बारिश के मौसम में जलभराव मच्छर जनित बीमारियों का कारण बन गया है। मच्छरों की भरमार से लोग मलेरिया आदि की चपेट में आने लगे हैं। पिछले 48 घंटे में सात लोगों में मलेरिया की पुष्टि की हो चुकी है। हालांकि इन सबकी हालत में सुधार होना बताया जा रहा है। मलेरिया के रोगी मिलने के बाद इन गांवों में मंगलवार को मलेरिया विभाग की टीम एंटीलार्वा का छिड़काव करने गई थी। मगर, सुबह से लेकर शाम तक बारिश होने की वजह से टीम लौट आई।
जिला मलेरिया अधिकारी हरिशंकर ने बताया कि जिन गांवों में मलेरिया के रोगी मिले हैं। उन गांवों में एंटीलार्वा का छिड़काव कराने के लिए टीमें भेजी गईं थीं, लेकिन बारिश के चलते टीमें गांव तक नहीं पहुंच सकीं। बारिश थमने पर गांवों में एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जाएगा।
यहां मिले इतने रोगी
सीएचसी- मरीज
गोला- दो
पलिया- एक
मोहम्मदी- चार
पसगवां- दो