फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल से चार गोल्ड पदक लेकर खेल शिक्षक लौटे

विज्ञापन
नेपाल में पुरस्कृत खेल शिक्षक संतोष कुमार मौर्य और गोपाल कृष्ण सक्सेना।
विज्ञापन
17एलकेएच 13
विज्ञापन

नेपाल से चार गोल्ड पदक
लेकर खेल शिक्षक लौटे
गोला गोकर्णनाथ। नेपाल के पोखरा में नेपाल यूथ स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फोरम के तत्वावधान में 11 जून से 13 जून तक तीन दिवसीय प्रथम अंतर्राष्ट्रीय भारत-नेपाल शिक्षक खेल प्रतिस्पर्धा हुई थी। इसमें लखीमपुर के खेल शिक्षकों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए चार गोल्ड मेडल प्राप्त किए। सभी शिक्षक मेडल लेकर अपने जिले में लौट आए हैं।
यहां बता दें कि नेपाल में आयोजित 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बांकेगंज के पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रतापपुर के खेल शिक्षक संतोष कुमार मौर्य, गोला फेंक में मोहम्मदी के पीडी भारतीय इंटर कॉलेज के खेल शिक्षक गोपाल कृष्ण सक्सेना, 400 मीटर दौड़ में पब्लिक इंटर कॉलेज के पूर्व खेल शिक्षक डॉ. श्रवण कुमार मौर्य और नृपेंद्र कुमार ने गोल्ड मेडल जीता है। वहीं इंडो नेपाल क्रिकेट मैच में भारत की टीम सात विकेट से नेपाल को हराकर विजेता बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए डॉ. श्रवण कुमार मौर्य मैन ऑफ द मैच रहे, वहीं संतोष कुमार मौर्य ने दो विकेट लिए। नेपाल यूथ स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फोरम पोखरा के अध्यक्ष प्रदीप राउत ने विजेता खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें