फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खेल प्रतिभाओं को मिला मंच, ईश्वरा विद्यालय ने जीते खिताब

Sat, 14 Nov 2026 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में शामिल छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक एवं आयोजक। संवाद
विज्ञापन
खमरिया। ईसानगर ब्लॉक के खमरिया स्थित बीबीएलसी इंटर कॉलेज परिसर में शनिवार को ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने दौड़, लंबी कूद, कबड्डी और खो-खो में प्रतिभा दिखाई। ईश्वरा विद्यालय ने कबड्डी और खो-खो में तीन खिताब अपने नाम किए।
विज्ञापन

बीईओ अखिलानंद राय की अध्यक्षता में हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ अतिथियों ने किया। इसमें न्याय पंचायत स्तर पर विजेता रहे खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में मटरिया की शिवांशी और 100 मीटर दौड़ में मोहम्मदापुर की अंशिका प्रथम रहीं। जसवंतनगर की शीतल ने भी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।
कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय बालक वर्ग में ईश्वरा विद्यालय ने पहला स्थान हासिल किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय बालिका वर्ग में भी ईश्वरा विद्यालय ने कबड्डी और खो-खो दोनों प्रतियोगिताओं में बाजी मारी।
विज्ञापन

समापन समारोह में बीईओ अखिलानंद राय ने विजेताओं को सम्मानित किया। शिक्षक संघ के अध्यक्ष लालता प्रसाद बाजपेई और मंत्री रमेश चंद्र नागर भी मौजूद रहे। प्रदीप वर्मा, राजेश यादव, दुर्गेश श्रीवास्तव, महेश विश्वकर्मा और सर्वेश जायसवाल ने भी पुरस्कार वितरित किए। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार दिए गए।
दीपक कुमार, सुरजन सिंह कुशवाहा और अनिल कुमार कटियार सहित कई शिक्षकों ने रेफरी की भूमिका निभाई। विनय वर्मा, सुनील वर्मा, बसंत कुमार, तीर्थमणि त्रिपाठी, धीरेंद्र कटियार और कनौजीलाल चौधरी भी रेफरी दल में शामिल रहे। शिक्षिका रश्मि जायसवाल, शालिनी तिवारी, अम्बिता वर्मा और अमित त्रिपाठी ने आयोजन में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें