मैन आफ द मैच का पुरस्कार देते मुख्य अतिथि
- फोटो : LAKHIMPUR
खीरी टाउन (लखीमपुर खीरी)। कसबा खीरी के कॉलर ग्राउंड पर खेले जा रहे सिकंदर चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन गामा इलेवन सीतापुर और डेंजरस स्टॉर्म बिसवां के बीच मैच खेला गया। जिसमें बिसवां की टीम ने सीतापुर की टीम को 68 रन से हरा दिया।
खीरी स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में चल रहे टूर्नामेंट में डेंजरस स्टॉर्म टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 5 विकटों के नुकसान पर 154 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछे करने उतरी गामा इलेवन सीतापुर की टीम 11.1 ओवरों में मात्र 86 रनों पर सिमट गई। डेंजरस स्टॉर्म बिसवां ने 68 रनों से मैच जीतकर अगले चरण में प्रवेश किया। मैन ऑफ द मैच ज्ञानू रहे। उन्होंने 42 रन बनाए और तीन विकेट लिए। मुख्य अतिथि खीरी नगर पंचायत ईओ वीरेंद्र कुमार, विशिष्ट अतिथि कस्बा चौकी इंचार्ज कौशल किशोर मौजूद रहे। संवाद