महंगापुर। फेथ क्लब बमनगर की तरफ से महंगापुर में रॉ पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2020 आयोजित हुआ, जिसमें अलग-अलग भार वर्ग में खिलाड़ियों ने प्रदर्शन कर प्रतिभा दिखाई। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
महंगापुर में फेथ क्लब बमनगर द्वारा आयोजित चैंपियनशिप के 56 किलो भार वर्ग में चांद बाबू प्रथम, 59 किलो में मोहम्मद तालिब प्रथम, प्रिंस द्वितीय व आशीष ने तृतीय स्थान पाया। 66 किलो वर्ग में लुकमान प्रथम, समीर हुसैन द्वितीय, मनोहर सिंह तृतीय, 74 किलो वर्ग में समीर प्रथम, मोहम्मद आबिद द्वितीय, गुरजंट सिंह तृतीय स्थान पर रहे। 84 किलो में अमृतपाल सिंह प्रथम, गगनदीप सिंह द्वितीय, 93 किलो वर्ग में अमरपाल सिंह प्रथम, मोबिन द्वितीय, 105 किलो वर्ग में मनरूप सिंह प्रथम, शबाब खान को दूसरा स्थान मिला। 105 किलो से ऊपर वाले भार वर्ग में अमनजोत प्रथम, सुखविंदर सिंह द्वितीय तथा शब्बू खान तृतीय स्थान पर रहे। विजेता रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर फेथ क्लब के अध्यक्ष जीत सिंह ने सम्मानित किया। इस दौरान क्लब के अमनजोत सिंह, गगनदीप सिंह, सतवीर सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।