आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश के लिए दो फरवरी से लालपुर स्टेडियम में चयन ट्रॉयल होगा। विभिन्न खेलों में 12 वर्ष से 15 वर्ष से कम आयु के बालक-बालिकाओं का ये चयन ट्रॉयल जिला खेल कार्यालय के माध्यम से अलग-अलग तिथियों में आयोजित किए जा रहे हैं। यह जानकारी जिला क्रीड़ा अधिकारी शीला भट्टाचार्या ने दी।
उन्होंने बताया कि जिमनास्टिक बालक/बालिका (12 वर्ष) दो और पांच फरवरी, तैराकी बालक (12 वर्ष) दो फरवरी, कुश्ती बालक (15 वर्ष) दो फरवरी, हाकी और वॉलीबाल बालक/बालिका (15 वर्ष) दो और पांच फरवरी, फुटबाल, बाक्सिंग और जूडो बालक (15 वर्ष) तीन फरवरी, एथलेटिक्स बालक/बालिका (15 वर्ष) तीन और पांच फरवरी, बैडमिंटन और टेबिल टेनिस बालक और बालिका (15 वर्ष) तीन फरवरी, हैंडबाल और क्रिकेट बालक (15 वर्ष) चार फरवरी, कबड्डी, बास्केटबाल बालक/ बालिका (15 वर्ष) चार और पांच फरवरी तथा तीरंदाजी बालक (15 वर्ष) का चयन ट्रॉयल चार फरवरी को होगा।