फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: स्पोर्ट्स कांप्लेक्स तैयार, उद्घाटन के लिए डिप्टी सीएम का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में बुजुर्गों, बच्चों, महिलाओं व युवाओं के लिए 2.32 करोड़ रुपये की लागत से स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनाया गया है। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का काम लगभग पूरा हो गया है, लेकिन उद्घाटन के लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का समय नहीं मिल पा रहा। तीन अक्तूबर को उद्घाटन की तिथि तय थी, लेकिन उनके न आने से उद्घाटन की तैयारियां धरी रह गईं। आगे उद्घाटन की तिथि अभी तय नहीं है।
विज्ञापन

जिले का स्पोर्ट्स स्टेडियम शहर से सात किलोमीटर दूर गोला हाईवे पर लालपुर गांव में है। अधिक दूरी होने के चलते वहां पर बहुत कम ही लोग पहुंच पाते हैं। शहर में अब तक कोई ऐसी जगह नहीं थी जहां शहरवासी टहल सके, व्यायाम कर सकें या बच्चे झूले झूल सकें।
शहर का राजकीय इंटर कॉलेज मैदान था, जो पहले बहुत ही उबड़-खाबड़ और बड़ी-बड़ी खास थी, जहां लोग नहीं जाते थे। शहरवासियों को खेलने से लेकर व्यायाम, मस्ती सहित तमाम सुविधाएं दिलाने के लिए राजकीय मैदान में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण कराया गया।
विज्ञापन

एमएलसी अनूप गुप्ता ने विधायक निधि से इसका निर्माण कराया। 21 अक्तूबर 2023 को भूमि पूजन के बाद निर्माण का काम शुरू करा दिया गया। अगस्त 2025 तक काम पूरा होना था। तय समय पर काम तो पूरा हो गया, लेकिन उद्घाटन के फेर में फंसकर रह गया। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का काम ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग ने किया है।

ये हैं सुविधाएं
बैडमिंटन कोर्ट

50 डिजाइनर लैंप वाली लाइटें

हाई मास्ट लाइटें

मैदान में बेंच

सीसी कैमरे
800 मीटर रनिंग ट्रैक
बच्चों के लिए तरह-तरह के झूले
ओपन जिम में विभिन्न मशीनें
100 फुट की ऊंचाई पर राष्ट्रीय ध्वज
एक सेल्फी प्वाइंट
मैदान में हरी घास

तीन अक्तूबर को होना था उद्घाटन
ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग (आरईएस) के एई रवि श्रीवास्तव ने बताया कि स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का काम पूरा हो गया है। साफ-सफाई का काम बचा है, वो भी लगभग पूरा होने वाला है। विभाग के जेई मनीष ने बताया कि तीन अक्तूबर को उद्घाटन की तिथि लगी थी। एमएलसी अनूप गुप्ता ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या से उद्घाटन कराने का समय लिया था, लेकिन किसी कारणवश वे नहीं आ सके। जल्द ही इसका उद्घाटन हो जाएगा। उद्घाटन के बाद राजकीय इंटर कॉलेज प्रशासन को यह सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें