फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की टीम ने जीता वॉलीबॉल टूर्नामेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक ने ट्रॉफी और नकद धनराशि देकर किया सम्मानित
विज्ञापन

संपूर्णानगर (लखीमपुर खीरी)। विशेनपुरी गांव में तीन दिवसीय अमर शहीद भगत सिंह स्मारक वॉलीबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में विशेनपुरी को हराकर दिल्ली की टीम विजयी रही। विजेता और उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथि विधायक रोमी साहनी ने ट्रॉफी व नकद धनराशि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

तीन दिवसीय राज्य स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच दिल्ली और कैमुना क्लब विशेनपुरी के बीच खेला गया। फाइनल मैच के दौरान अतिथि हर्षित त्रिवेदी, सोनू श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह, राजन शर्मा आदि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया। दिल्ली की टीम ने 25-20 से विशेनपुरी को हराकर जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि विधायक रोमी साहनी ऐर विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि दीपक तलवार ने विजेता टीम के कप्तान को ट्रॉफी और 11 हजार रुपये सहित ट्रैक सूट प्रदान दिया। वहीं उपविजेता टीम के कप्तान को 71 सौ रुपये और ट्ऱॉफी प्रदान की गई। मैच में रेफरी की भूमिका में इसरार अहमद व संदीप सिंह तथा कमेंट्री दिलशाद अंसारी ने की। इस दौरान विशेनपुरी ग्राम प्रधान लखविंदर संह, डॉ. दिनेश मौर्य, हरेंद्र यादव, इसरार अहमद, अन्नू वर्मा समेत काफी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें