बांकेगंज। कस्बा के मेला ग्राउंड में बांकेगंज वॉलीबॉल टूर्नामेंट के तत्वावधान में एक दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन शनिवार को पलिया विधायक रोमी साहनी ने किया। जिसमें 12 टीमों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
12 टीमों के मध्य खेले गए मुकाबले में सेमी फाइनल मुकाबला अमेेठी, बरबर, गुलाब नगर और करौंदा की टीमों के मध्य खेला गया और फाइनल मुकाबला गुलाब नगर और अमेठी टीमों के बीच खेला गया। इसमें अमेठी की टीम ने 15-7 से फाइनल मुकाबला जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि विधायक रोमी साहनी ने विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को क्रमश: 5100 और 3100 रुपये नकद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की। इस मौके पर रोमी कक्कड़, वेद प्रकाश गुप्ता, नौबत सिंह चंदेल, अनुपम वाजपेयी, विनय पांडे आदि मौजूद रहे।