लखीमपुर खीरी। कुंवर खुशवक्त राय बालिका इंटर कॉलेज में सोमवार को बैडमिंटन प्रतियोगिता का सेमीफाइनल खेला गया। प्रतियोगिता सुपर सीनियर, सीनियर एवं जूनियर वर्ग में हुई। मुख्य अतिथि एडीएम अरुण कुमार सिंह रहे। इसके निर्णायक कमलजीत सिंह, वासिफ खान, राजेश गुप्ता, राजीव राय, अमिताभ निगम, संदीप गुप्ता ने सुपर सीनियर वर्ग से एकल में सुशील वर्मा मेमोरियल डिग्री कॉलेज की सरोजनी कुमारी को विजेता, चंद्र शेखर आजाद डिग्री कॉलेज की नगमा को उप विजेता घोषित किया। इस क्रम में युगल में चंद्रशेखर आजाद डिग्री कॉलेज की नगमा, अंजलि विजेता एवं सुशील वर्मा मेमोरियल डिग्री कॉलेज की सरोजनी, हर्षिता उपविजेता रहीं। सीनियर वर्ग में कुंवर खुशवक्तराय बालिका इंटर कॉलेज की महक फातिमा विजेता, जीजीआईसी की प्रतिभा सिंह उपविजेता रहीं। युगल में जीजीआईसी की प्रतिभा सिंह एवं फिजा विजेता और कुंवर खुशवक्तराय बालिका इंटर कॉलेज की प्रतिभा पांडे, कशिश खान उपविजेता रहीं। जूनियर वर्ग में कुंवर खुशवक्तराय बालिका इंटर कॉलेज की कृतिका बालग्रेहर विजेता एवं वंशिका उपविजेता रहीं। युगल में कुंवर खुशवक्त राय बालिका इंटर कॉलेज की शगूफी एवं सौम्या जायसवाल विजेता एवं कृतिका और खुशी खान उपविजेता रहीं। प्रबंधक समिति के पदाधिकारी सहित कुमकुम गुप्ता और विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।