फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक वर्ग में लखीमपुर और बालिका में रायबरेली बना ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मंडलीय प्रतियोगिताएं शुक्रवार को समाप्त हो गई। तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। जिले और विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए छात्र छात्राओं ने मैदान पर खूब पसीना बहाया। इसमें बालक वर्ग में ओवरऑल चैंपियन लखीमपुर और बालिका वर्ग में रायबरेली की छात्राओं ने बाजी मारी।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं के अंतिम दिन बालक एवं बालिका वर्ग की 5000, 3000, 400 मीटर की दौड़ के साथ ऊंची कूद, गोला फेंक आदि प्रतियोगिताएं हुई। इसमें छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। व्यक्तिगत चैंपियन में सीनियर बालक वर्ग से लखीमपुर के अभिषेक गुप्ता एवं बालिका में लखीमपुर की वर्षा रानी विजेता रहीं। जूनियर बालक वर्ग में लखीमपुर के महेश कुमार एवं रायबरेली की बाली सोनकर और सब जूनियर बालक वर्ग में लखनऊ के उमैरा खान एवं रायबरेली की रोशनी विजेता बनी। जिला चैंपियन में सीनियर बालक वर्ग में लखीमपुर एवं बालिका में लखनऊ विजेता। जूनियर बालक वर्ग में लखीमपुर एवं बालिका वर्ग में लखनऊ विजेता रहा। सब जूनियर बालक वर्ग में लखनऊ एवं बालिका वर्ग में रायबरेली विजेता बना। समापन समारोह की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन सिंह ने छात्र छात्राओं को ट्राफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा ओवरऑल चैंपियन बने जिले खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते स्टेट स्तर पर लखीमपुर का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दी। डीआईओएस डॉ. आरके जायसवाल ने कहा कि खेल शिक्षकों के मार्गदर्शन और खिलाड़ियों की मेहनत से मंडल पर जिले का नाम रोशन हुआ है। जीआईसी के प्रधानाचार्य आरके आर्य, विनोद कुमार, डॉ. देवेंद्र निगम, गुरुनानक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ईशविंदर सिंह, खेल शिक्षक प्रगट सिंह, कुलवंत सिंह चीमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ओवरऑल चैंपियन
बालक वर्ग- लखीमपुर विजेता एवं लखनऊ उपविजेता
बालिका वर्ग- रायबरेली विजेता एवं लखनऊ उपविजेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें