लखीमपुर खीरी। ईसाई धर्म के प्रवर्तक प्रभु ईसा मसीह का जन्मदिन जोश और उल्लास से मनाया गया। इस मौके पर सभी चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं हुईं। बच्चों ने भी कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर लोगों ने कैंडल जलाकर प्रभु यीशु से प्रार्थना की।
मंगलवार देर रात जिंगल बेल बजने के साथ ही प्रार्थना सभाओं का दौर शुरू हो गया, दो रात करीब एक बजे तक चला। इसके बाद सभी ने एक दूसरे को उपहार दिए तथा क्रिसमस की बधाई दी। देर रात जिंगल बेल से पहले सेंटा क्लॉज बनकर लोगों ने उपहार भी बांटे।
प्रार्थना सभा के दौरान चर्च के पादरियों ने ईसाई धर्म के बारे में बताते हुए लोगों को ईसा मसीह के बताएं प्रेम-अहिंसा के रास्ते पर चलने की सलाह दी। इस मौके पर शहर के हिदायत नगर स्थित सीएनआई चर्च में पास्टर एंजिलिना ने प्रार्थना कराई। इन्होंने बताया कि यहां बुधवार सुबह प्रभु भोज हुआ फिर प्रार्थना की बाद में बच्चों के कार्यक्रम हुए। यहां सुनीता पीटर, सैमुअल पीटर समेत तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।
मुख्य बाजार के असेंबली ऑफ गॉड चर्च में फादर राजेंद्र लाल और डॉन बास्को चर्च में फॉदर जेलाल्ड डिसूजा ने प्रार्थना कराई। यहां भी प्रभु यीशु की याद में गीत और कार्यक्रम हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
फोटो 25lkh 34
गिरजाघरों में हुई प्रार्थनाएंं, बच्चों ने पेश किए कार्यक्रम
मैलानी। पास्टर रिचर्डसन ने कहा कि प्रभु यीशु ने धर्म परिवर्तन के लिए नहीं बल्कि मन परिवर्तन और दुनिया में प्रेम का संदेश देने के लिए दुनिया में जन्म लिया।
मोहल्ला धर्मशाला स्थित मैथोडिस्ट चर्च में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में पास्टर रिचर्डसन ने कहा कि परमेश्वर ने अपने अनुग्रह से चुना कि मरियम के द्वारा यीशु इस संसार में जन्म लें और मनुष्य के पापों का उद्धार करें। यीशु ने मानवता का संदेश देने के साथ ही गुनहगारों और पापियों काे सही दिशा दिखाई।
बाइबिल यह संदेश देती है कि यीशु धर्म परिवर्तन करने के लिए नहीं, बल्कि दुर्व्यसनों में लिप्त लोगों का मन परिवर्तन करने को दुनिया में आए। मौजूद लोगों ने प्रार्थना कर सबके लिए सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर वीके लायल, राजकुमारी लायल, नीता लायल, विनोद डेविड, सुषमा डेविड, शीला सिंह, सुनील मसीह, संदीप, संजू लायल आदि मौजूद रहे। संवाद
प्रेम का संदेश देने को दुनिया में जन्मे यीशु: पास्टर रॉबर्ट
मैलानी। गांव स्थित लाइफ प्रेयर सेंटर में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में पास्टर राबर्ट विलियम सेम्सन ने कहा कि प्रभु यीशु प्रेम का संदेश देने के लिए दुनिया में अवतरित हुए।
उन्होंने कहा कि यीशु ने संदेश दिया कि मनुष्य को दूसरों की भलाई, सेवा, परेशान लोगों की मदद करने के साथ ही उनकी कुशलता के लिए परमेश्वर से प्रार्थना करनी चाहिए। इससे पहले केक काटकर यीशु का जन्म दिन मनाया गया।
बच्चों ने यीशु पर आधारित गीत, नृत्य और नाटक पेश कर उपस्थित लोगों को भाव विभोर कर दिया। इस मौके पर, प्रीति सैमसन, नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी, गुरमीत कौर, अनीता कौर, सरस्वती धूरिया, मॉर्टिन सैमसन, मर्लिन सैमसन, कृषि, प्रिन्सी एन्जिल, राम प्रताप राठौर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रार्थना कर देश की तरक्की, सभी की सुख समृद्धि की दुआएं मांगी गईं। संवाद