सम्मान देकर सम्मानित करते अतिथ भाजपा नेता बृजभूषण सिंह - स्रोत स्वयं
लखीमपुर खीरी। खीरी जिले के ग्राम जगन्नाथ पुरवा निवासी विशेष तिवारी को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम एक्सप्रेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। अवार्ड मिलने की खबर मिलते ही उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। विशेष दिल्ली में रहकर अपनी खुद की एक कंपनी चला रहे हैं। कंपनी जल एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन (वॉटर एंड वेस्टवॉटर मैनेजमेंट) के क्षेत्र में काम करती है। यह कंपनी पर्यावरणीय समाधान देने वाले टॉप फाइव एमएसएमई स्टार्टअप्स में शामिल हो चुकी है। यह सम्मान उन्हें कैबिनेट मंत्री हरियाणा राजेश नागर, बॉलीवुड अभिनेता रणधीर हुड्डा और वरिष्ठ नेता बृजभूषण सिंह ने प्रदान किया। संवाद