फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: एक जुलाई से होगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में एक जुलाई से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू होगा और फिर 17 जुलाई से दस्तक अभियान की आगाज होगा। इसको लेकर शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक कर अभियान के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्रभारी डीएम अनिल कुमार सिंह ने कहा कि जुलाई माह भर संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान चलेगा। सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि दस्तक अभियान में आशा-आंगनवाडी वर्कर घर घर जाकर क्षय रोग के संभावित रोगियों के बारे में मालुमात करेेंगी। इनका समस्त विवरण ई-कवच पोर्टल पर अपलोड होगा।
इसके बाद इनकी जांच व इलाज होगा। अभियान में नगर विकास, पंचायती राज, ग्राम्य विकास, पशुपालन, बाल विकास एवं पुष्टाहार, शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, स्वास्थ्य विभाग शामिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें