झण्डी राज बूथ में मनाया गया श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस
निघासन। झंडीराज बूथ में श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया। इसमें जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी का माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही उनके देश और पार्टी के प्रति उनके योगदान की चर्चा हुई।
कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ भाजपा नेता राजराजेश्वर सिंह ने किया। इसमें निघासन नवनिर्वाचित चेयरमैन बद्री प्रसाद मौर्या, संगम लाल मिश्रा, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष दयाशंकर मौर्या, मंडल उपाध्यक्ष संजय गुप्ता, पूर्व मंडल महामंत्री विपिन मौर्या, सेक्टर संयोजक कपिल चौहान सहित कई बूथ कमेटी और निघासन मंडल के पदाधिकारी व वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।
राजेश्वर सिंह ने बताया कि पार्टी आज के दिन हर बूथ पर इस कार्यक्रम को कर स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान और योगदान को याद करती है। सभी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।